देहरादून के नामी हॉस्पिटल में नर्स की इंटरशिप कर रही युवती कर रही थी नशे की तस्करी

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एस टी एफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही

एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने प्रातः रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लाखों की कीमती स्मैक के साथ किया एक महिला नशा नशा तस्कर गिरप्तार।

पकड़ी गई नशा तस्कर से 96 ग्राम स्मैक बरामद

पकड़ी गई नशा तस्कर महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में कर रही थी नर्स की इंटरशिप

देहरादून ,
उत्तराखंड राज्य में ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना जी आर पी जनपद देहरादून स्थित रेलवे स्टेशन से थाना जीआरपी के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता से 96 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आई थी जिसको वह उत्तरकाशी सप्लाई करती थी व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करवाती थी ।

इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।

बरामदगी का विवरण
96 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *