भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

अलग-अलग बाइक सवार दो नशा तस्करों को गंगनहर पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने कुल 48 ग्राम स्मैक, दो इलेक्टॉनिक तराजू बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गंगनहर पुलिस के मुताबिक बीती शाम को सूचना पर पुलिस ने शक्ति विहार कॉलोनी से आसफनगर झाल जाने वाली नहर पर अलग-अलग बाइक सवार दो नशा तस्करों को दबोच लिया। जिनके पास से अलग-अलग 29.50 ग्राम और 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों से कुल 48 ग्राम स्मैक, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो बाइक बरामद की। पूछताछ के दौरान स्मैक तस्करों ने अपना नाम मौ. ताहिर पुत्र अब्दुल वहाब निवासी ग्राम कोटवाल आलमपुर झबरेड़ा हरिद्वार और मौ. असलम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी ग्राम पाडली गुर्जर रूड़की हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *