उप जिला चिकित्सालय मसूरी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, डेंगू वार्ड और चारधाम यात्रा तैयारियों पर दिया जोर – uttarakhandawaaz.in

उप जिला चिकित्सालय मसूरी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, डेंगू वार्ड और चारधाम यात्रा तैयारियों पर दिया जोर

मसूरी /

मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शनिवार को उप जिला चिकित्सालय मसूरी का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी सेवाओं, पैथोलॉजी जांच, आपातकालीन सेवाओं, रेडियोलॉजी और वार्डों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता जानी। अस्पताल में चार मरीज भर्ती मिले और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

डॉ. शर्मा ने चार बेड के डेंगू आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया और इसे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा 2025 को देखते हुए उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं मजबूत करने, आपात सेवाएं दुरुस्त रखने और औषधियों का स्टॉक पूर्ण रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद डॉ. शर्मा ने मिनिस्ट्रियल संघ के जनपद स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन में भी हिस्सा लिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यतेन्द्र सिंह समेत अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *