चारधाम यात्रा की तैयारी: एसएसपी देहरादून ने यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश – uttarakhandawaaz.in

चारधाम यात्रा की तैयारी: एसएसपी देहरादून ने यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश

देहरादून, 
आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने शिमला बाईपास क्षेत्र में यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने नया गांव क्षेत्र में यात्रियों के लिए बनाए गए रजिस्ट्रेशन सेंटर, होल्डिंग एरिया और पार्किंग स्थलों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही, यात्रा मार्ग पर सूचना संबंधी फ्लैक्स और साइन बोर्ड लगाने, और यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यक डायवर्जन प्वाइंट चिन्हित कर उचित साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त, चारधाम यात्रा ड्यूटी में आने वाले अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *