जनपद हरिद्वार में डेंगू के 29 नये केस मिलने से हड़कम्प

डेंगू की संख्या जनपद में 254 से बढ़कर 284 तक पहुंची
नगर निगम हरिद्वार में अकेले डेंगू के 19 नये केस मिले
कनखल क्षेत्र में 13 और हरिद्वार शहर मे 06 डेंगू के केस शामिल
हरिद्वार ,

जनपद हरिद्वार में शनिवार को बड़ी संख्या में डेंगू के 29 नये मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। जिनमें नगर निगम हरिद्वार में सबसे अधिक डेंगू के 19 मरीज मिले हैं। जबकि ब्लॉक रूड़की में 04 नये डेंगू के मरीज मिले हैं। वहीं ब्लॉक बहारदराबाद में 05 नये डेंगू के मरीज सामने आये हैं। ब्लॉक लक्सर में डेंगू का 01 नया केस मिला है। जिनको मिलाकर डेंगू के मरीजों की संख्या जनपद में 254 से बढ़कर 284 तक पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार की माने तो शनिवार को जनपद में डेंगू की सबसे ज्यादा 29 केस मिले हैं। जिनमें नगर निगम हरिद्वार में अकेले सबसे अधिाक डेंगू के 19 नये मरीज मिले हैं। नगर निगम हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की बात करें तो ज्ञान लोक कॉलोनी में 02, चेतनदेव कुटिया 01, निर्मल आश्रम में 01, दादू बाग में 01, जगजीतपुर में 02, लाटोवाली में 01, कनखल में 03, शिवपुरी कॉलोनी में 01, विष्णु गार्डन में 01 मरीज मिला है। वहीं हरिद्वार शहर की बात करे तो उसमें डेंगू के 06 नये मरीज मिले हैं। जिनमें गोविन्दपुरी में 01, टिबड़ी में 01, रानीपुर में 01, हरिद्वार 02, मायादेवी मन्दिर में 01 केस मिला है। वहीं ब्लॉक रूड़की की बात करें तो वहां पर कुल डेंगू के 04 नये केस मिले हैं। जिनमें बहादरपुर सैनी में डेंगू के 04 नये मरीज मिले हैं। ब्लॉक बहादराबाद में डेंगू के 05 नये मरीज मिले हैं जिनमें एकड़ में 01, बिशनपुर कुंडी में 01, एथल बुजुर्ग में 01, पंतजजि योगपीठ में 01, रोशनाबाद में 01 और भोगपुर में 01 केस मिला है। जिनको मिलाकर जनपद में आज कुल डेंगू के 29 नये मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि जनपद में डेंगू के सम्बंध में 90 सैम्पल टेस्ट के लिए लगाये गये थे। जिनमें 29 लोगों के सैम्पलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनको मिलाकर शनिवार को डेंगू के 29 नये केस मिलने पर जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या जनपद में 254 से बढकर 284 तक पहुंच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *