मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भू कानून के लिए किया आभार व्यक्त

देहरादून ,

बुधवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर राज्य में भू कानून/भू प्रबंधन लागू करने पर उनका आभार जताया। थपलियाल ने कहा कि यह कानून प्रदेशवासियों की लंबे समय से मांग थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के हित में ठोस नीतियां लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान राज्य के विकास और नगर निकायों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। मेयर ने मुख्यमंत्री को नगर विकास से जुड़ी आवश्यकताओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *