हरिद्वार ,
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। ंपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बीती शाम पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान सूचना पर गश्ती दल ने दादूपुर सुमननगर डबल पुलिया से बाइक सवार दो संदिग्धाों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने 4 किलो 71 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गांजा तस्करों ने अपना नाम बोबी पुत्र सतपाल निवासी बुढनपुर स्यौहारा बिजनौर यूपी और फैसल पुत्र रईस निवासी कस्बा स्यौहारा बिजनौर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
