हरिद्वार ,
सिडकुल पुलिस ने शुक्रवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ नरेश राठौड ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर गणेश धार्मकांटा के पास से एक नशा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आकाश कुमार पुत्र लालू सिंह निवासी सम्राट मार्किट के पास रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया।