भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 34.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। दबोचे गये आरोपियों में एक किशोर निकला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शाहनवाज पुत्र हनीफ निवासी भारापुर बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्ंबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि पुलिस ने किशोर को किशोर न्यायालय में पेश कर उसको बाल सुधाार गृह भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *