लूटी गयी रकम, आधार कार्ड समेत नशे की पुड़िया बरामद
हरिद्वार ,
हरियाणा के यात्री को शिकार बनाकर लूट को अंजाम देने वाले एक जहर खुरान को जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने हरियाणा के यात्री से लूटी गयी नगदी व अन्य कागजात समेत नशे की 07 पुड़िया बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। हरिद्वार जीआरपी थाना एसओ अनुज सिंह ने बताया कि पंचकुला हरियाणा निवासी एक यात्री ने 06 सितम्बर को जीआरपी थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि 16 अगस्त को अज्ञात द्वारा रेलवे स्टेशन पर खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उससे 7100 रूपये की नगदी, मोबाइल, आधाार कार्ड समेत जरूरी कागजात लूट लिये। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जहर खुरान को दबोचने के लिए घटना वाले दिन और स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए जहर खुरान की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जहर खुरान को दबोचने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर जहर खुरान को रेलवे स्टेशन परिसर से दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने नशे की 07 पुडिया बरामद की। पूछताछ के दौरान जहर खुरान ने अपना नाम मंजीत पुत्र पुन्ना निवासी म.न. 21 हजारा टोंगियो थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि 16 अगस्त की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस नें उसके पास से हरियाणा के यात्री से लूटी गयी रकम से 2700 रुपये, आधाार कार्ड बरामद किये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।