पुलिस ने किया ज्वालापुर क्षेत्र से साईकिल चोर गिरफ्तार

आरोपी से चोरी की तीन साईकिले व दूध की ठेकी बरामद
हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई साईकिल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी की दो साईकिलें और दो दूध की ठेकी भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि मुनीश पुत्र अकबर निवासी किशनपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी साईकिल 07 सितम्बर को चैक बाजार ज्वालापुर से अज्ञात द्वारा चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर रेगूलेटर पुल के पास से चोरी की साईकिल के साथ आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पास चोरी की दो ओर साईकिल व दूध की ठेकी होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी की दो ओर साईकिले व दो दूध की ठेकी बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दिलशाद पुत्र अब्दुल गफूर निवासी रामपुर मंडी कोतवाली रूड़की जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *