ज्वालापुर क्षेत्र से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गुरूवार की शाम को अलग-अलग क्षेत्रों से तीन शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 52 पव्वे अंग्रेजी शराब और 100 पव्वे देशी शराब के बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विनय चैधारी पुत्र हरीज्ञान चैधरी निवासी लाल मन्दिर कॉलोनी ज्वालापुर, अजय पुत्र अतर सिंह निवासी इंदिरा बस्ती नाले के पास पीठ बाजार ज्वालापुर और शिव पुत्र कमल निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *