गल्ले से चोरी करने वाले किशोर समेत दो दबोचे

हरिद्वार ,

दुकान के गल्ले से चोरी करने वाले किशोर समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई हजारों की नगदी बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि किशोर को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधाार गृह भेजा गया है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आयुषी सिखौला पत्नी मयंक गौतम निवासी पुरानी अनाज मंडी ज्वालापुर ने 31 अगस्त को तहरीर देते हुए शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि उसकी दुकान के गले से 23 हजार से अधिाक की नगदी चोरी हो गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरो की शिनाख्त के प्रयास करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोर समेत दो लोगों को कांवड़ सेवा समिति नहर पटरी पार्क से दबोच लिया। जिनके पास पुलिस ने चोरी की गयी 23 हजार 190 रुपये की नगदी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजन ऊर्फ कलुआ पुत्र श्रवण निवासी बाल्मीकि बस्ती बकरा मार्किट के पास ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि किशोर को किशोर न्यायालय में पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *