भाजपा ने एक देश एक चुनाव विषय पर बनाई कमेटी का किया स्वागत

देहरादून ,

भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामननाथ कोविद की अध्यक्षता में एक देश एक चुनाव विषय पर बनाई कमेटी का स्वागत करते हुए देशहित में एक अच्छा कदम बताया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा पहले से ही देश में एक साथ लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के पक्ष में रही है। क्योंकि पार्टी का मानना है कि अलग अलग चुनाव होने से लगातार अधिसूचना एवम तैयारियों के कारण विकास के कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस सारी कयावदों में बड़ी आर्थिक हानि भी होती है और अव्यवस्थता की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार संसद, लालकिले के प्राचीर और अन्य स्थानों पर चर्चा करते रहे हैं। उन्होंने इस विषय पर बनाई कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति और कानूनविद रामनाथ कोविद को मनोनीत करने का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सभी पक्षों से बातचीत और कानूनी पहलुओं पर विचार करने के लिए कोविद से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक देश एक चुनाव के यथार्थ में उतरने पर आर्थिक नुकसान से बचते हुए देश में विकास की रफ्तार बनाए रखने में कामयाब रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *