बागेश्वर उपचुनावः सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

देहरादून ,

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बागेश्वर उपचुनाव में सरकारी मशीनरी सत्ताधारी दल द्वारा प्रशासनिक दुरूपयोग की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड से की है और इस ओर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने अपने ज्ञापन में कहा है कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगाई गई है। चुनाव आचार संहिता के दृष्टिगत सरकारी सम्पत्तियों पर बैनर, होर्डिंग्स आदि लगाया जाना सरकारी सम्पत्ति का दुरूपयोग एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उनका कहना है कि ज्ञापन में यह भी लाना है कि बागेश्वर उपचुनाव में सत्ताधारी दल द्वारा सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरूपयोग करने के साथ ही चुनाव जीतने के लिए धन बल और बाहु बल का प्रयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि बागेश्वर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ मीडिया विभाग के कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा उन्हें बागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत कवरेज करने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत प्रतिनिधियों पर जब दबाव डाला जा रहा है और उन्हें सत्ता पक्ष के पक्ष में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा कांग्रेस से संबंधित जनप्रतिनिधियों की बकाया धनराशि को रोका जा रहा है और उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *