देहरादून ,
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी की तबीयत खराब हो गई है। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अस्पताल पहुंचे और वहां डॉक्टरों से खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने खंडूरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और खंडूरी की पुत्री ऋतु खंडूरी भूषण भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी इलाज और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पर जानकारी प्राप्त की।
खंडूरी उत्तराखंड के सबसे कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं और उन्होंने दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।