दून पुलिस की सख्त हिदायत: बिना अनुमति देर रात पार्टी हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई होम स्टे, गेस्ट हाउस, क्लब और प्रतिष्ठानों के संचालकों को चेतावनी

देहरादून ,

वीकेंड पर देर रात तक चलने वाली अवैध पार्टियों और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट मोड पर रखा है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति देर रात पार्टी करने पर संचालकों पर वैधानिक कार्रवाई होगी।

इसी क्रम में 7 सितम्बर की देर रात सांई मंदिर के पास एक होम स्टे में बर्थडे पार्टी की सूचना पर एएनटीएफ और थाना पुलिस की टीम ने छापा मारा। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए 11 व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, हालांकि मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि नहीं हुई।

इसके बावजूद बिना अनुमति देर रात पार्टी आयोजित करने पर सभी 11 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

पुलिस ने साफ कहा है कि होम स्टे, गेस्ट हाउस, क्लब या अन्य प्रतिष्ठान—किसी भी स्तर पर नियम तोड़ा गया तो संचालक और प्रतिभागी दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *