मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का बढ़ाया गौरव

देहरादून ,

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता के 19 से 25 वर्ष बालिका वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर में एसजीआरआरयू की साक्षी सती और अमीषा चैहान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। साक्षी सती एम.एससी. योगिक साइंस तृतीय सेमेस्टर तथा अमीषा चैहान बी.एससी. योगिक साइंस प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं।

वहीं, इसी आयु वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल में विश्वविद्यालय की छात्रा देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालक आर्टिस्टिक सिंगल में शौर्य सिंह पुंडीर, युवराज सिंह पुंडीर और आदित्य पड़ियार ने तथा अंडर-19 बालिका आर्टिस्टिक सिंगल में शिव्या नेगी ने प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विजेता खिलाड़ियों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग एवं खेल के क्षेत्र में युवाओं की ऐसी उपलब्धियां उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के डीन, दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष (HoDs) एवं सभी फैकल्टी सदस्यों ने भी विजेता विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, खेल भावना और योग के प्रति समर्पण का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *