देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित कई विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान विधायकों ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला और शक्तिलाल शाह शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि CBI जांच की संस्तुति से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है और आम जनता का भरोसा भी न्यायिक प्रक्रिया में बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार न्याय के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और अंकिता भंडारी प्रकरण में हर स्तर पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी।