उत्तराखंड: समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली पहली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याण योजनाओं पर दिया जोर

देहरादून ,

प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली विभागीय समीक्षा बैठक है। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग आमजनमानस से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, जो समाज के हर वर्ग की प्रगति से सीधे तौर पर संबंधित है।

उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग से जुड़ी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *