उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी सफलता: दुबई से वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी सफलता: दुबई से वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित

देहरादून ,

उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधी जगदीश पुनेठा को दुबई (यूएई) से प्रत्यर्पित कर भारत लाया है। उस पर फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, संगठित गिरोह बनाकर अवैध धनार्जन और कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं।

धोखाधड़ी का मामला

पिथौरागढ़ के निवासी वादी लीलाधर पाटनी की शिकायत पर अभियुक्त जगदीश पुनेठा सहित चार लोगों के खिलाफ FIR No. 239/2021 दर्ज की गई थी। इस मामले में निवेश का झांसा देकर ₹8 लाख की धोखाधड़ी की गई।
जांच में दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि जगदीश पुनेठा लंबे समय तक फरार रहा, जिस कारण उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई और 04.07.2024 को मफरूरी में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

कई मामलों में वांछित

जगदीश पुनेठा पर शेयर बाजार, निर्मल बंग कमोडिटी, रॉयल पैन्थर प्रा.लि., और मात्रछाया आभूषण प्रा.लि. आदि के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा FIR No. 11/2023, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा पंजीकृत है।

वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

आर्थिक अनियमितताओं का खुलासा

सीबीसीआईडी हल्द्वानी द्वारा की गई जांच में पता चला कि अभियुक्त और उसके सहयोगियों ने लगभग ₹15.17 करोड़ की धोखाधड़ी की और ₹2.22 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई

तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर पिथौरागढ़ पुलिस ने पुष्टि की कि अभियुक्त दुबई में छिपा हुआ है।
इसके बाद इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कराया गया, जिसके आधार पर NCB Abu Dhabi ने उसे गिरफ्तार किया।

प्रत्यर्पण अभियान

सीबीआई और एनसीबी अबूधाबी के समन्वय के बाद उत्तराखण्ड पुलिस की टीम—

  • मनोज कुमार ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक
  • ललित मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक
  • सतीश कुमार शर्मा, निरीक्षक

को 10.11.2025 को दुबई भेजा गया।
टीम ने 13.11.2025 को अभियुक्त को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत लाया। अब उसे माननीय न्यायालय पिथौरागढ़ में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

जगदीश पुनेठा, निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़।

मुख्य आपराधिक इतिहास

  1. FIR No. 239/2021 – 420, 504, 120B भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट
  2. FIR No. 109/2021 – 420, 406, 120B, 506 भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट
  3. FIR No. 36/2021 – 420, 504, 506 भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट
  4. FIR No. 11/2023 – धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड

3 thoughts on “उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी सफलता: दुबई से वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  3. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *