उत्तराखण्ड की बड़ी खबर: अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सोशल मीडिया पर साझा की भावुक तस्वीरें – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखण्ड की बड़ी खबर: अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सोशल मीडिया पर साझा की भावुक तस्वीरें

देहरादून ,

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने पैतृक निवास कनालीछीना के टुंडी–बारमौं (जिला पिथौरागढ़) के दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री धामी अपनी माताजी के साथ गांव पहुंचे। इस दौरे की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जो तेज़ी से वायरल हो रही हैं।


अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने का भावुक क्षण: सीएम धामी

सीएम धामी ने लिखा कि अपनी मां के साथ जन्मभूमि पर पहुंचना उनके लिए अत्यंत भावुक अनुभव था। उन्होंने कहा—

“यह वही धरा है जहाँ मैंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय गया और जहां की संस्कृति व परंपराओं ने मेरे व्यक्तित्व को आकार दिया।”

गांव पहुंचते ही बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि आज भी कई बुजुर्ग उन्हें बचपन के नाम से पुकारते हैं, जो उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला क्षण था।


गांव की यादों से हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों से बातचीत की, बच्चों और युवाओं से मुलाकात की और पुराने दिनों को याद करते हुए कहा—

“हर चेहरा अपना लगा, हर आंगन स्मृतियों से भरा था। टुंडी–बारमौं मेरे लिए सिर्फ गांव नहीं, मेरी जड़ें और मेरी पहचान है।”


ग्रामीणों के स्नेह को बताया अपनी शक्ति

सीएम धामी ने कहा कि लोगों का प्रेम, आशीर्वाद और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने लिखा—

“आज का दिन हमेशा हृदय में अंकित रहेगा। आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी शक्ति है।”

One thought on “उत्तराखण्ड की बड़ी खबर: अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सोशल मीडिया पर साझा की भावुक तस्वीरें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *