आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात: रिटायरमेंट पर अब मिलेगी ₹4 लाख से अधिक की एकमुश्त राशि – uttarakhandawaaz.in

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात: रिटायरमेंट पर अब मिलेगी ₹4 लाख से अधिक की एकमुश्त राशि

देहरादून ,

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर दी जाने वाली एकमुश्त धनराशि में बड़ा इज़ाफ़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे राज्य की लगभग 38 हजार कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

प्रस्ताव के अनुसार अब—

  • कम से कम ₹1 लाख की एकमुश्त राशि मिलेगी (पहले ₹46,540)

  • 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर ₹1.62 लाख

  • 30 वर्ष की सेवा पूरी करने पर ₹4.32 लाख एकमुश्त राशि

विभाग के निदेशक बी.एल. राणा ने बताया कि यह कदम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उठाया गया है। मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में दो बार बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है।

इसके लिए कल्याण कोष में बढ़ोतरी करने हेतु 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग सरकार को भेजी गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं से लिए जाने वाले मासिक अंशदान को ₹100 से बढ़ाकर ₹300 करने का भी प्रस्ताव है।

हालांकि आंगनबाड़ी संगठन ने कहा है कि अंशदान बढ़ाने से पहले मानदेय बढ़ाया जाए, अन्यथा प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं होगा।

One thought on “आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात: रिटायरमेंट पर अब मिलेगी ₹4 लाख से अधिक की एकमुश्त राशि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *