ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत – uttarakhandawaaz.in

ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

देहरादून ,

जनपद उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल के पास खाई में गिरने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एसडीआरएफ ने सघन सर्चिंग अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया। यहां देर रात्रि थाना धरासू द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि ब्रह्मखाल के पास एक ट्रक वाहन खाई में गिर गया है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट चिन्यालीसौड़ से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था। वाहन सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करने के बाद वाहन से उक्त व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक का नाम मुकेश भंडारी पुत्र इलम सिंह भंडारी निवासी कुरमुलाठीकरा पोस्ट सेलाना खुर्मला, उत्तरकाशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *