बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद, चारधाम यात्रा अंतिम चरण में – uttarakhandawaaz.in

बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद, चारधाम यात्रा अंतिम चरण में

 केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब 25 नवंबर को शीतकालीन के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट हो जाएंगे बंद 

 देहरादून ,

चारधाम यात्रा अब 12 दिन और चलेगी। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शीतकालीन के लिए बंद हो जाएगी। इस साल यात्रा में अब तक 50.62 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से जारी है।

धाम में बढ़ती ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। पर्यटन विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को धाम में केवल 2500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब सरकार का फोकस शीतकालीन यात्रा पर है।

बदरीनाथ धाम में ठंड लगातार बढ़ रही है। ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि नाले और ऋषिगंगा की जलधारा जमने लगी है। बामणी गांव के सामने बहने वाली ऋषिगंगा का पानी जम चुका है। बदरीश झील पर भी बर्फ की परत बनने लगी है। देर रात को धाम का तापमान माइनस 8 से माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। अक्तूबर महीने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है और हाल के दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

3 thoughts on “बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद, चारधाम यात्रा अंतिम चरण में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *