डेढ़ एकड़ जमीन पर उगी घास और जंगल जलकर नष्ट – uttarakhandawaaz.in

डेढ़ एकड़ जमीन पर उगी घास और जंगल जलकर नष्ट

ऋषिकेश ,

आसमान से बरस रही भीषण गर्मी की वजह से श्यामपुर के खदरी इलाके के जंगल में आग लग गई। जिससे करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर उगी घास और जंगल जलकर नष्ट हो गया। फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन लगातार फैल रही आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वन विभाग के आग बुझाने के दावे भी इस हादसे में हवाई साबित होते नजर आए।
दरअसल भरी गर्मी के बीच श्यामपुर के खदरी क्षेत्र से लगाते हुए जंगल में अचानक आग लगने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। किसी तरह कच्चे रास्ते से होते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जंगल में पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी हद तक आग पर काबू पाया गया। लेकिन बढ़ती हुई आग और रास्ता नहीं होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम संपूर्ण आग पर काबू नहीं पा सकी। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम के पास आग बुझाने की कोई भी उपकरण दिखाई नहीं दिए। जबकि कुछ समय पहले निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ने दावा किया था कि आग बुझाने के लिए बजट और संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल जंगल में लगातार आग फैल रही है। जो ग्रामीणों के लिए दहशत का विषय बन गई है। आग लगने से आसपास के इलाके का तापमान भी ज्यादा बढ़ गया है। रेंजर का कहना है कि आग बुझाने के प्रयास किया जा रहे हैं संसाधनों की कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *