सहकारिता से मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था: मंत्री रेखा आर्या

देहरादून ,

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अल्मोड़ा के सिमकनी ग्राउंड में आयोजित सहकारिता मेले में उत्तराखंड  सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाग लिया। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया, स्टॉल संचालकों से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

मंत्री आर्या ने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का मंच है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं का सशक्तिकरण तेजी से हो रहा है।

मंत्री ने मेले के दौरान ग्रामीणों को पशुपालन, डेयरी और कुकुट पालन के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण चेक वितरित किए। साथ ही, कई ग्राम सभाओं को माइक्रो एटीएम सौंपे गए और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कार्यक्रम अध्यक्ष कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *