देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान: 40 संदिग्ध थाने लाए गए

देहरादून,

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर देहरादून जनपद में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्धों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों ने सहसपुर, पटेलनगर और नगर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कुल 825 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान 143 लोगों पर 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 14.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

संदिग्ध पाए जाने पर 40 व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिनमें से 40 पर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *