देहरादून ,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल को ललकारते हुए कहा है कि वर्तमान व पूर्व विधायक के वेतन व भत्तों पर विचार व्यक्त किये हैं प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने रियेक्शन दिये हैं गणेश गोदियाल संपन्न व्यक्ति हैं उनकी नजर में ठीक है। उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल को जो पेंशन मिल रही है उसे छोड दें और अपने पार्टी के बाकि लोगों को भी कहें। उन्होंने कहा कि मेरा वक्तव्य प्रेमचन्द अग्रवाल ने देखा है या नहीं और विधायकों को एक लाख पच्चीस हजार की बढोत्तरी की है और कर्ज में प्रदेश डूबा हुआ है। जिस प्रदेश में आपदा के बाद फौरी तौर पर मिलने वाली राहत राशि पांच हजार रूपये दिये जाने की स्थिति में प्रदेश न हो और ऐसी तकलीफ होती है इस प्रकार से पेंशन में बढोत्तरी की गई है वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ठीक है कि जायज बढोत्तरी हो और सकारात्मक एवं मूल्यवान के रूप में लिया है एक मैकेनजिम बनाया जाना चाहिए और वह गोदियाल संपन्न व सक्षम व्यक्ति है और अपनी विनता व हीनता को आपके सामने प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री है और चुनौती देते हुए कहा कि मेरी जितनी संपत्ति है और दोनों एक सौदा करते है और एक चैथाई आपका व परिवार की मुझ दे दें और मेरी पूरी संपत्ति पूरी तरह से ले लें और मेरी पेंशन माह में कहां कहां जाती है। उन्होंने कहा कि और सार्वजनिक रूप से चुनौती दे रहे है और उसकी जांच करा लें और पेंशन एकाउंट में कितना पैसा है उसे भी चैक किया जाये और आपकी सरकार जांच कराने में माहिर है और उत्तराखंड के मंत्रियों के खातों को भी चैक किया जाये और उनके कितने महीनों से खाते से पैसे नहीं निकलते है तो एक पैसा विड्रो नहीं होता है तो आपका खर्चा कहां से चलता है।