देहरादून ,
दून के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष डाक्टर नरेश बंसल से मुलाकात कर उनके द्वारा राज्यसभा में उत्तराखण्ड एवं देश के जनहित के मुद्दों पर प्रश्न उठाये जाने व विभिन्न समस्याओं के निवारण की मांग रखने पर राज्यसभा सांसद का पटका पहनाकर व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का भी आभार प्रकट किया है कि जिस अपेक्षा के साथ एक सामन्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया है और निश्चित रूप से वो उनकी कसौटी पर खरे उतर रहे होंगें। इस अवसर पर उत्तराखण्ड भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि चाहे उत्तराखण्ड एम्स विस्तारीकरण की मांग का विषय हो, उत्तराखण्ड ग्रीन बोनस की मांग हो, देश मे आपदा की मजबूत प्रणाली विकसित करने की मांग हो, जनसंख्या नियंत्रण हेतु विशेष प्रयासों का पालन हो और चाहे गरीब परिवारों के बैंक खाते से मिनिमम बैलेंस रखने पर बैंक द्वारा पैसा ना काटे जाने की विशेष मांग का विषय हो को प्रमुखता से संसद में उठाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सभा सांसद डाक्टर नरेश बंसल प्रदेश एवं देश के गरीब जन से संबंधित हर विषय को उच्च सदन में उठाया है जिसके लिए हम राज्य सभा सांसद का आभार भी प्रकट करते है। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर हरीश मित्तल, सुरेश प्रजापति, सुमित गर्ग, आयुष खोलिया, अनुराग क्षेत्री, देव शर्मा, गौरव गर्ग, मधु जैन, अभिषेक गुप्ता, अर्चना आनंद, राजकुमार तिवारी, कुमारी मेघा, संदीप पठानी, ईश्वर सिंह ठाकुर, नन्द किशोर क्षेत्री, बिरजू क्षेत्री, पंकज सैनी, राकेश आर्य, हरि थापा, माया थापा आदि समाजसेवी के साथ ही साथ जैसे स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन उत्तराखण्ड, जनकपुरी एक्सटेंशन इंजीनियरिंग एन्कलेव सोसाइटी देहरादून,पूर्व सैनिक संगठन उत्तराखण्ड, शिव शक्ति शनि मंदिर समिति देहरादून चकराता रोड, उत्तराखण्ड स्कूल वैन एसोसिएशन, देहरादून युवा संगठन, बालाजी सेवा समिति उत्तराखण्ड, मानवाधिकार सामाजिक सेवा संगठन उत्तराखण्ड, प्रहरी संस्था उत्तराखण्ड के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।