प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ अभद्रता राज्य सरकार के इशारे पर हुईः उर्मिला ढौडियाल
देहरादून ,
दून महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला ढौडियाल थापा के नेतृत्व मेें प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रूद्रपुर में पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में सैकडों महिलाओं ने एस्लेहाल चैक में राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते हुए राज्य व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में जंगलराज चल रहा है राज्य सरकार के इशारे पर जिस तरह रूद्रपुर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ मारपीट की गई वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार व पुलिस का यही रवैया रहा तो महिला कांग्रेस पूरे राज्य में आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अपने स्लोगन की खिल्लियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा आंखिर महिलाओं को न्याय कब मिलेगा। इस अवसर पर उर्मिला ढौडियाल थापा ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की जिस तरह दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की गई आज तक वीआईपी की गिरफ्तारी नही हो पाई। उन्होंने कहा कि जनपद उत्तरकाशी का 22 वर्षीय युवा केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था। उन्होंने कहा कि घर लौटते समय लक्ष्मण झूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में गिरफतार कर कोतवाली ले गई। उसके बाद आज तक केदार भण्डारी का कोई भी अता-पता नही चल पाया और ना ही आज तक उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अपने पुत्र केदार भण्डारी को न्याय दिलाये जाने हेतु उनके माता पिता जैसे ही देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठे उसी वक्त पुलिस उनको जबरन उठाने का प्रयास करने लगी। उन्होंने कहा कि केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा उसके साथ इस तरह का कृत्य किया गया जो माफी के लायक नही था। उन्होंने कहा कि देहरादून आईएसबीटी में महिला के साथ दुष्कर्म, हरिद्वार में दलिस महिला के साथ दुष्कर्म, रूद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या जैसी कई जघन्य घटनायें हुई हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंखिर पुलिस किसके इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इन गंभीर मामलों में सीबीआई से जॉच करवाये जाने की मांग करती रही परन्तु आज तक उन परिवारोें को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इसका जबाव राज्य की जनता को कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि लगातार राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनायें हो रही है और परन्तु भाजपा की महिलायें क्यों चुप हैं और इसका जबाव भी भाजपा को राज्य की जनता को देना चािहए। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने महिला अध्यक्ष पर हुए लाठी चार्ज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह राज्य आन्दोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी से छुपी नही है आन्दोलन मेें बढ चढ़कर भाग लेकर महिलाओं ने राज्य के विकास का जो सपना देखा था वह मात्र सपना बनकर रह गया है। इस अवसर पर अनेकं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।