अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जसपुर ,

जसपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए सूत मिल तिराहा जसपूर से एक पिकअप गाड़ी से चंडीगढ़ मार्का की 94 पेटियां रॉयल स्टैग के साथ आरोपी सतवीर को गिरफ्तार किया है वंही अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि सूतमिल चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी एक संदिग्ध वाहन चौकी की तरफ से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहा है जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ने के बाद भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जबाब नही दे पाया जिसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से चंडीगढ़ मार्का की 94 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत साढ़े आठ लाख रुपए है ओर आरोपी से पूछताछ में बताया गया कि धामपुर से मुरादाबाद सप्लाई देने जा रहा था जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज न्यायालय पेश किया जा रहा है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तालाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *