अतिवृष्टि से देवभूमि में लगातार भूस्खलन जारी, हरिद्वार के चंडीदेवी पर दुकानों पर लगा ताला

हरिद्वार ,

प्रदेश में भारी बारिश के चलते नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर परिसर के पास भूस्खलन से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने यहां पर दुकानों को खोलने पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है इसी को लेकर आज चंडी देवी व्यापार मंडल द्वारा रोष प्रकट किया गया जहां पर व्यापारियों ने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां की दुकान पर रोक लगाना प्रशासन का जायज बनता है लेकिन जिस तरह से रोपवे को जारी कर दिया गया है और श्रद्धालुओं को मंदिर में आने की छूट दी गई है उसी तर्ज पर व्यापारियों को भी दुकान खोलने का आदेश प्रशासन द्वारा दिया जाना चाहिए था मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को ना तो प्रसाद मिल पा रहा है और ना ही उनको खाने पीने की सुविधा मिल पा रही है मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ यहां पर व्यापार करने वाला व्यापारी पर आर्थिक संकट गहरा गया है क्योंकि छोटे छोटे दुकानदार रोज कमाने रोज खाने वाले हैं अगर प्रशासन ने हमारी मांगे नहीं मानी और हमारी दुकानों को नहीं खोला तो आने वाले समय में हम धरना प्रदर्शन भी करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *