शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, स्कूल के जर्जर भवन में शिक्षा लेने को मजबूर हुए छात्र 

जंगल मे तब्दील हो रहा स्कूल का प्रांगण

डोईवाला,

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग पूरी तरह लापरवाह बना है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा लेने वाले हजारों छात्र जर्जर भवनों में शिक्षा लेने को मजबूर हैं। डोईवाला के बुल्लावाला गांव का राजकीय इंटर कॉलेज खंडहर जैसी स्थिति में है। स्कूल प्रांगण में उगी घास बंजर भूमि की तरह दिख रही है। इसे स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

हालांकि देहरादून जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके लिए सभी विभागों को स्वच्छता के प्रति अलर्ट भी किया गया है, साथ ही आम जन को भी जागरूक करने का भी आवाहन किया गया है। लेकिन शिक्षा महकमा आमजन को क्या जागरूक करेगा, जब शिक्षा विभाग के घर की स्थिति ही बद से बत्तर हो चुकी हो। आलम यह है कि स्कूल प्रांगण में जल भराव व बड़ी बड़ी घास होने की वजह से छात्र भी स्कूल जाने से कतराने लगे हैं।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग व स्कूल प्रशासन पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही है। बरसात के सीजन में जहां सांप कीड़ों का भय बना रहता है, तो वही स्कूल प्रशासन इन सब चीजों को अपने प्रांगण में पनहा दे रहा है। ओर स्कूल भवन की जर्जर स्थिति होने से छात्रों को भी शिक्षा लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्टाफ रूम भी टपक रहा है, जिसकी वजह से स्कूल के दस्तावेज व कम्प्यूटर को बचाना दूभर हो चुका है। वहीं उन्होंने मांग करी कि शिक्षा विभाग को छात्रों के लिए नया भवन दिया जाए। वहीं स्कूल प्रशासन को भी स्वच्छता के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। ताकि छात्रों को किसी भी अनहोनी से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *