देहरादून,
देहरादून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी के पास से पुलिस को 2 करोड़ 60 लाख रूपए की धनराशि भी प्राप्त हुई है| मामला देहरादून के रायपुर क्षेत्र का है जहाँ बीते 19 अगस्त को मीनू गोयल ने घर से कुछ रूपए और गहने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी| हालांकि बाद में पूछताछ करने मीनू गोयल ने चोरी की गयी असल रकम बताईl
मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने गहन छानबीन शुरु कर दी| कई लोगो से पूछताछ करने और 250 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपी का सुराग मिला| आरोपी सन्नी एक प्रॉपर्टी डीलर है और मीनू गोयल के लिए भी देहरादून में प्रॉपर्टी की डीलिंग कर रह था| आरोपी को ज्ञात था की मीनू गोयल दिल्ली में अपनी सारी सम्पति को बेच कर देहरादून आई है और उसके पास काफी सारे नगद रूपए है| जिसके बाद उसने यह चोरी का प्लान बनाया| मौका मिलते ही आरोपी सन्नी अपने के दोस्त के साथ, जब घर में कोई नहीं था, घर में घुस गया| घर से उसने 3 ट्राली बैग में रखे करोड़ों रूपए अपनी गाड़ी में रखे और वहां से चम्पत हो गया| हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सन्नी को रुपयों के साथ धर दबोचा l