देहरादून ,
करीब चार वर्षों बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज से देशभर में लागू हो गई हैं। पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
नई कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में सामान्य पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल अब 90.78 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।
जानकारी के अनुसार अप्रैल 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया गया है। लंबे समय से स्थिर कीमतों के बाद इस वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं, परिवहन क्षेत्र और महंगाई पर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन कीमतों में वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।