देहरादून ,
डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में एक विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रात्रिकालीन फूड और अन्य सामग्री की डिलीवरी करने वालों की गहन जांच और निगरानी की गई।
165 डिलीवरी बॉयज के एमवी एक्ट में चालान
पुलिस की कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 165 डिलीवरी बॉयज के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। इनमें से:
-
48 डिलीवरी बॉयज का ऑन-द-स्पॉट चालान
-
47 के खिलाफ ₹25,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया
-
65 वाहनों को नियमों के उल्लंघन पर सीज किया गया
-
5 वाहन ड्रंक एंड ड्राइव में सीज
सत्यापन न कराने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई
-
14 डिलीवरी बॉयज के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹1,40,000 का जुर्माना लगाया गया।
-
40 डिलीवरी बॉयज पर 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर ₹10,000 का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने सभी डिलीवरी कर्मियों को निर्धारित समय सीमा तक ही डिलीवरी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।
बीते दिनों पुलिस को ऐसे इनपुट मिले थे कि कुछ डिलीवरी बॉयज देर रात संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं। ऐसे में एसएसपी ने सभी थानों को अलर्ट किया और हर डिलीवरी बॉय का सत्यापन, वाहन की स्थिति, और व्यवहार पर निगरानी रखने के आदेश दिए।
यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह भी स्पष्ट संकेत है कि देहरादून पुलिस शहर की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी।
