नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मसूरी ,

कोतवाली मसूरी द्वारा दुराचार और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को सहस्त्रधारा देहरादून उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है l
एक युवती द्वारा मसूरी थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें वादिनी द्वारा आरोपी राहुल कुमार पर स्वंय को नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर दुराचार करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने और गर्भपात कराने सम्बन्धित आरोप लगाये गये जिसकी विवेचना हेतु पुलिस द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें महिला उप निरीक्षक भावना को मामले की कमान सौंपी गई पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई l
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल कुमार को उसके देहरादून सहस्त्रधारा रोड़ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय देहरादून पेश किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *