विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रतिभाग – uttarakhandawaaz.in

विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रतिभाग

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग के विभिन्न आसन किए
देहरादून ,

विश्व योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग के विभिन्न आसन किए। इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष योग की थीम स्वयं और समाज के लिए योग है। इस दौरान अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ऊर्जावान व स्वस्थ भारत,स्वस्थ शरीर के निर्माण हेतु योग को जीवन में अपनाएं, साथ ही इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित हों। उन्होंने कहा कि कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बड़ी उपलब्धि रही है कि अब योग विश्व भर में फैल कर लोगों को निरोग बना रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हम सभी भारतीय भी अपने निज स्वास्थ्य के लिए जागरूक बनें और जीवन मे योग को अपनाएं। इस दौरान इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है इसे देश विदेशों में ख्याति देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि योग जहां हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने का काम करता है तो वहीं इससे हमारा मन भी स्वस्थ्य रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *