भाजपा शासन में मलिन बस्तियों के लोगो को अनावश्यक किया जा रहा परेशानः नवीन – uttarakhandawaaz.in

भाजपा शासन में मलिन बस्तियों के लोगो को अनावश्यक किया जा रहा परेशानः नवीन

देहरादून ,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वाॅर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में मलिन बस्तियों के लोगो को अनावश्यक रूप से अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जिसके कारण वहां की गरीब जनता बेघर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मलिन बस्ती के लोगों के हित में व्यापक स्तर पर काम करेगी। यहां जोशी आज जनसंवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधानसभा के अन्तर्गत देहराखास टीएचडीसी काॅलोनी में जनसंवाद के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होनें वहाॅ के स्थानीय लोगों से जनसम्पर्क कर कंाग्रेस के लिए समर्थन मांगा, और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जब जब भाजपा की सरकारे राज्य में रही तब तब विकास कार्य बाधित होते रहे हैं, आज देहरादून शहर का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिससे गरीब तबका डरा हुआ है, तथा अपने सिर के उपर छत के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं, श्री जोशी ने कहा कि अगर देहरादून नगर निगम में कंाग्रेस का मेयर बनता है तो बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए कंाग्रेस दृढ़ संकल्परत हैं। इस दौरान जोशी को क्षेत्र की जनता ने वहां की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निराकरण करने की मांग की। जोशी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाएंगे और उसका समाधान करने के लिए संकल्परत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *