नींद खराब होने से चुक्खुवाला की जनता कर रही त्राहिमाम-त्राहिमाम
देहरादून ,
चुक्खूवाला में न सुबह पानी न दिन में पानी बल्कि संस्थान के कर्मी रात्रि 1.30 बजे पानी छोड रहे हैं जिससे लोगों की भी नींद गायब हो रही है। यहां पर लोग पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे है। यहां पर लोगों को परेशानियों का साना करना पड़ रहा है कि रात्रि डेढ़ बजे कैसे पानी को भरा जाये और यह समझ से परे है। यहां जानकारी देते हुए कुटुंब परिवार संगठन के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार ने कहा कि विभाग के अधिकारियों व शासन प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि चुक्खूवाला में लगातार न सुबह पानी न शाम पानी और पानी बिन मचा हाहाकार मचा हुआ है और सुबह शाम पानी देने के स्थान पर जल संस्थान के कर्मियों द्वारा रात्रि डेढ़ बजे इलाके में पानी छोड़ कर जनता की नींद गायब कर दी है वहीं जनता के हलक सूख गये है और सही समय पानी देना जल निगम का कार्य है परन्तु विभागीय अनदेखी के कारण इलाके में जिस की जब मर्जी आये तब रात्रि को पानी खोले एक तरफ जनता ने कार्यालयों में और अपने घर के काम दिन में करने होते है और रात्रि को विश्राम करना होता परन्तु यहां उल्टा हो रहा है जनता के रात्रि विश्राम में बाधा डाल कर उसके जीवन के अधिकार एवं उसके मौलिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। इस अवसर पर कुटुंब परिवार संगठन के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार ने कहा कि विभाग के अधिकारीयों व शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए की जनता को सही समय में जल सहज रूप से सही समय में मिले व इसकी सम्पूर्ण इलाकों में आपूर्ति जल की मॉनिटरिंग की जानी चाहिए व तत्काल चुक्खूवाला में हो रही इस लापरवाही के लिये जिम्मेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित कर सही समय में जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि अन्यथा इसके लिए आवाज बुलंद करने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय निवासी मंजीत कौर आयु 67 वर्ष कहती है कि जल निगम सुबह शाम पानी देने के स्थान पर रात्रि 1.30 बजे पानी उपलब्ध करायेगा तो कौन भर पायेगा और एक तो बीमारियों से परेशान है दूसरी तरफ जल विभाग द्वारा पानी सुबह व दिन में उपलब्ध कराने के स्थान पर रात्रि नींद में खलल डाल कर और बीमार बना रहा है।