एस टी एफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार
एक बार फिर से एएनटीएफ ने 01 ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो चरस की बरामद
देहरादून ,
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा* कार्रवाई करते हुए थाना कैंट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना कैंट क्षेत्रअंतर्गत, केनाल रोड के पास से *01 ड्रग्स तस्कर इंद्रमणि बेलवाल पुत्र गुणानंद बेलवाल निवासी सेलाकुई उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध चरस बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे था, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेटवार मोरी उत्तरकाशी से लेकर आया था।
*बरामद माल का विवरण-*
*2 किलो अवैध चरस* व आई 10 कार संख्या UK07 DK 5306
