देहरादून ,
आईएसबीटी स्थित उत्तराखंड विधुत नियामक आयोग के सामने यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बिजली दरों के बढ़ते दामों के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका, वहीं व्यापक स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। यहां यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा कहा कि आम जनता को सात फीसदी से ज्यादा की दर से इस बोझ को उठाना पड़ेगा, अगर ये मूल्य वापस नहीं हुए तो युवा कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही रणनीति तैयार की जायेगी। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड विधुत नियामक आयोग ने घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि जो कि सीधे सीधे आम जनता की जेब मे डाका डालने का काम राज्य सरकार कर रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और इसका पुरजोर तरीके से आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बाबजूद राज्य सरकार समय समय पर दाम बढ़ाने का काम कर रही है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।