एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर पाया क़ाबू
रोड में अवैध पार्किंग होने की वजह से फायर ब्रिगेड पहुंचने में हुया समय बर्बाद
देहरादून ,
(रोशन राणा समाजसेवी )आज रामप्यारी स्कूल कंवली रोड वाल्मीकि बस्ती में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड आई लेकिन रोड में अवैध पार्किंग होने की वजह से उसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी बहुत समय भी बर्बाद हुआ, वैसे तो शहर में हर जगह अवैध पार्किंग हो रही है लेकिन खुडबुडा क्षेत्र में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है, अधिकांश घरों में पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद भी लोग अपनी गाड़ियां रोड पर पार्क करते हैं, सरकार का इस पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगा है ना ही कोई सख्त नियम कार्य कानून है, बस में सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस अक्सर चालान करती दिखती है वह गली मोहल्ले में कभी भी दौरा नहीं करते और ना ही इन्होंने अभी तक कोई जगह चिन्हित की हुई है , अगर इसका समय पर इलाज नहीं हुआ तो भविष्य में ( आग लगने की) कोई बड़ी घटना होने पर रोक लगा नामुमकिन हो जाएगा, अक्सर देखा गया है कांवली रोड से तिलक रोड पर बाईपास बना दिया गया है लेकिन दोनों तरफ गाड़ियों का अतिक्रमण बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है, अक्सर मसूरी या चकराता रोड आने वाली गाड़ियां कांवली रोड से होकर गुजरती है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को रोज डेली ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है दून के खुड़बुड़ मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसा मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पास लिया।