आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब तस्करों पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही
अभियुक्तों के कब्जे से 06 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 150 पेटी अवैध देशी शराब हुई बरामद, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज
देहरादून ,
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंचल डेरी तिराहे से पिकअप वाहन नम्बर UK 07CB 5930 में अवैध रूप से 150 पेटी देशी जाफरान व माल्टा शराब को परिवहन करते हुये 01 अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 127/24 धारा 60/72 EX ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि प्रदीप नाम के व्यक्ति ने उसे उक्त शराब हर्रावला शराब के ठेके से दी थी, जिसे प्रदीप द्वारा उसे चकराता रोड पर कनॉट प्लेस के पास छोड़ने के लिए कहा था। कनॉट प्लेस में प्रदीप का कोई आदमी आकर उससे उक्त माल की डिलीवरी लेने वाला था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- पता*
1- संदीप पुत्र गुरु प्रसाद निवासी डी ब्लॉक सरस्वती विहार थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 40 वर्ष
*बरामदगी विवरण :-*
1- 150 पेटी देशी शराब (जफरान 62 पेटी व माल्टा 88 पेटी )
*(अनुमानित कीमत 06 लाख रुपये)*
2- वाहन पिकअप संख्या UK 07CB 5930 सफेद कलर