हल्द्वानी पुलिस/FST टीम की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

भारी मात्रा में सोने, चांदी के विभिन्न जेवरात (कीमत-37 लाख 64 हज़ार 08 सौ लगभग) सहित 03 लाख रुपये जफ़्त

कुल 40 लाख 64 हज़ार 08 सौ से अधिक की हुई बरामदगी

नैनीताल ,

नैनीताल पुलिस लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है, जिसके तहत  हल्द्वानी पुलिस टीम/FST टीम द्वारा टीपी नगर क्षेत्र में 02 व्यक्तियों 1- जगत सिंह पुत्र स्व0 विशन सिंह निवासी ओम बिहार फेस 5 दिल्ली, आनंद बल्लभ* पुत्र स्व0 जोगा निवासी- ईस्ट विनोद नगर पूर्वी दिल्ली के कब्जे से चैकिंग के दौरान कब्जे से लगभग- 37 लाख 64 हज़ार 08 सौ रुपये के सोने, चांदी के जेवरात एवम 03 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई।

उक्त सोने- चांदी के विभिन्न आभूषणों एवं धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर दोनों व्यक्ति कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये। जिस पर पुलिस/FST टीम द्वारा धनराशि व जेवरात को कब्जे लिया गया तथा नियमानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराया जा रहा है।

*बरामदगी-*

1- सोना 500.7 ग्राम कीमत लगभग 37,50000 ₹
2- चांदी 185 ग्राम कीमत लगभग 14,800 ₹
3- कैश 3,00000 ₹

*कुल बरामदगी 40,64,800 ₹*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *