40 वर्षों में कोई भी पीएम जम्मू कश्मीर जाने को तैयार नहीं था, पीएम मोदी कर रहे विशाल जनसभाएं
देहरादून ,
भाजपा के हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद बड़ी समस्या थी जबकि पिछले 40 वर्षों में कोई भी प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर में जाने को भी तैयार नहीं था। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में समाप्त किया गया। आज हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में बनाये गये मीडिया सेंटर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में जाकर विशाल जनसभाएं कर रहे हैं यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की पिछले 10 सालों में जो भी योजनाएं लागू की गई हैं 2024 लोकसभा चुनाव उन योजनाओं का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालात पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मणिपुर में आतंकवादी गतिविधियों के चलते तीन बार मेरा जाना स्थापित हुआ है जबकि आज का हालत मोदी सरकार के शासनकाल में सुधरें हैं। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश की आईडीपीएल मैदान में एक विशाल दिन सभा को संबोधित करेंगे जिसमें लाखों की संख्या में हरिद्वार देहरादून टिहरी और पौड़ी लोकसभा के लोग पहुंचेंगें।
