भाजपा के कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ दुव्र्यवहार घोर निंदनीयः कांग्रेस – uttarakhandawaaz.in

भाजपा के कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ दुव्र्यवहार घोर निंदनीयः कांग्रेस

पूर्व सैनिकों के साथ जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्णः गरिमा दसौनी
देहरादून ,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा है कि दून में बीते दिवस पूर्व सैनिकों के साथ जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सैनिकों को धक्के मारकर भाजपा ने अपने कार्यक्रम से बाहर निकाला और गंदी गंदी गालियां दी कांग्रेस पूर्व सैनिकों के साथ हुए इस दुव्र्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा शायद सत्ता के मद में भूल गई कि उत्तराखण्ड सैन्य परिवारों का राज्य हैं, लाखों परिवारों ने अपने बच्चे सेना में भेजें हैं, हमारे प्रदेश में पूर्व सैनिकों का सम्मान ही हमारा संस्कार है। उन्होंने कहा कि यहां के असंख्य सैनिकों ने हमारे आज के लिए अपनी जान की कुर्बानी देकर अमर शहीद हो गए, वहीं आज भाजपा द्वारा यह दुव्र्यवहार देखकर बहुत दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि इसलिए हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से पूछना चाहते है क्या यही है आपका सेना का सम्मान और क्या यही है पूर्व सैनिकों से आपकी पार्टी का बर्ताव और क्या इन कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एक सैनिक पुत्र हैं क्या आपका खून पानी हो गया है और गणेश जोशी खुद पूर्व सैनिक हैं क्या यही सम्मान है आपकी पार्टी में पूर्व सैनिकों का। उन्होंने कहा कि इस दुव्र्यवहार की जितनी निंदा की जाये वह कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *