श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ – uttarakhandawaaz.in

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

देहरादून ,

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। इस दौरान रोगियों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी मुफ्त प्रदान की गईं।

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श दिया—

  • मेडिसिन विभाग: डॉ. मो. राशिद, डॉ. आरजू गोयल

  • शिशु रोग: डॉ. रजनी गुर्जर

  • स्त्री एवं प्रसूति रोग: डॉ. सिमरन डांग

  • त्वचा रोग: डॉ. दीपांक चौधरी

  • ईएनटी: डॉ. दीक्षा लोहानी

  • सर्जरी: डॉ. अरुण

  • नेत्र रोग: डॉ. राजेश्वर सिंह

कॉलेज की प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा कि “यह स्वास्थ्य शिविर केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उनका कार्य आज की पीढ़ी को सेवा और सहयोग की राह दिखाता है।”

शिविर को सफल बनाने में शीतल, गीता कुमार, सुधा रानी, विजय लक्ष्मी, पूनम कन्नोजिया, बीना सहित अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *