हरिद्वार ,
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश और न्यायालय के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र के आधा दर्जन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया है। साथ ही अपराधियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्धारित समय सीमा से पूर्व जनपद में प्रवेश किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी के निर्देश के क्रम क्षेत्र के अपराधिक किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाये जाने के तहत न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र के 06 अपराधिक किस्म के लोगों को चिह्नित कर एक माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गयी है। जिन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गयी है उनमें देवांग पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, अनीस कुरैशी पुत्र महमूद कुरैशी निवासी मोहल्ला कसवा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार, रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी राजीव नगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, आशु शाह पुत्र पप्पू शाह निवासी डोंगरीला बस्ती कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार और सत्येंद्र पुत्र गजे सिंह निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस ने अपराधियों को जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर छोड़ा है। जिनको स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्धारित समय सीमा से पूर्व जनपद में प्रवेश किया तो उनके खिलाफ सख्त पुत्र अमल में लाई जाएगी।
